Bihar Breaking Live

जीविका समूहों के बीच 1 करोड़ 7 लाख की राशि आवंटित, महिलाओं के लिऐ स्वरोजगार को लेकर अच्छी पहल:

नवगछिया से विहान सिंह राजपूत की रिपोर्ट

नवगछिया- रंगरा प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर के सरस्वती मंदिर परिसर में बुधवार को प्रखंड के जीविका समूह को बैंक आॅफ इंडिया भवानीपुर शाखा की ओर से प्रबंधक मो.ईमरान खान के द्वारा स्वरोजगार के लिए 1 करोड़ 7 लाख रुपये ऋण के तौर पर दिए गए। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अंचलीय प्रबंधक राजीव सिन्हा के साथ शाखा प्रबंधक मो. ईमरान खान ने जीविका समूहों के बीच ऋण का वितरण किया। शाखा प्रबंधक मो. ईमरान खान ने जीविका सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को स्वरोजगार के लिए ऋण मुहैया कराया जा रहा है। इस राशि से महिलाएं स्वरोजगार व अन्य कार्य कर सकती हैं। इससे उनकी मासिक आय बढ़ेगी और वे आत्मनिर्भर होंगी। उन्होंने कहा कि सभी समूहों में लगभग 1 से 2 लाख रुपए तक की राशि आवंटित की जाएगी। 

वहीं कार्यक्रम में जीविका के रंगरा प्रखंड परियोजना पदाधिकारी विनीत कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि भवानीपुर में 81 जीविका समूहों का गठन किया जा चुका है। जिन्हें आम सभा के द्वारा तरह-तरह के सामाजिक कार्यों में भाग लेने के बारे में भी बताया जाता है। वहीं सभी अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। इस मौके पर बी पी एम विनीत कुमार श्रीवास्तव, जिला के आई बी सी बी प्रबंधक संतोष कुमार, सामुदायिक समन्वय प्रवीण आजाद, बैंक मित्रा पूजा कुमारी, मुखिया दीपक शर्मा, मीडिया प्रभारी विश्वास झा, कृषि वित्त विभाग के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक संजीव कुमार, बैंक अधिकारी कुमार वैभव, उत्तम कुमार झा, बी ए ओ विनोद कुमार मंडल सहित जीविका दीदीयों व कई अन्य मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments