Bihar Breaking Live

नवगछिया के रंगरा में ट्रक और स्कॉर्पियो में भीषण टक्कर, 10 लोग घायल:


रंगरा चौक के पास एनएच 31 पर रविवार सुबह घने कोहरे के कारण ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर हो गयी। इस घटना में 10 लोग घायल हो गये। सभी को मायागंज अस्पताल भागलपुर भेज दिया गया। घायलों ने बताया कि नवगछिया से कटिहार की ओर ट्रक जा रहा था और पूर्णिया की ओर से स्कार्पियो आ रही थी।

इसी दौरान रंगरा चौक के पास दोनों वाहनों की भीषण टक्कर हो गयी। दुर्घटना में स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार सभी 10 लोग घायल हो गए और सड़क पर गिरे-पड़े थे। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गये। रंगरा ओपी प्रभारी राजकुमार सिंह ने स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना के बाद कुछ देर एनएच 31 पर जाम लग गया था।

थानाध्यक्ष ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। आठ घायलों को गंभीर स्थिति में मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर किया गया। सभी लोग कहलगांव के रहने वाले थे और एक समारोह में शामिल होकर पूर्णिया से कहलगांव लौट रहे थे।

स्कॉर्पियो पर सवार ये लोग हुए घायल

घायलों में संतोष कुमार, पिता पप्पू कुमार ठाकुर, गोलु कुमार पिता विनय कुमार मंडल, रतन कुमार पिता शंकर साह, प्रिंस कुमार, सोनु कुमार और मोनु कुमार पिता राजकुमार ठाकुर, रीतेश कुमार पिता उमेश साह, मो. शाहिद पिता नीलु खां, मो. साहिल पिता मो. गुलाम घायल हो गए।

Post a Comment

0 Comments