बिहार
बिहार में ठंड का कहर: 48 घंटे में 79 लोगों को आया हार्ट अटैक
डेस्क :
ठंड का कहर सबसे अधिक बुजुर्गों पर टूट रहा है। ठंड के कारण हार्ट अटैक की घटनाएं बढ़ गई हैं, जबकि हृदय की अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। अस्पतालों में पहले की तुलना में एक सप्ताह में हृदय रोगियों की संख्या में 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पिछले 48 घंटे में पटना शहर के चार प्रमुख बड़े अस्पतालों में 79 हार्ट अटैक के मरीजों की को भर्ती कराया गया , दो दर्जन से अधिक मरीजों की मौत हो गई है । सबसे अधिक संख्या 55 से 65 वर्ष के आयुवर्ग के लोगों की है।
Post a Comment
0 Comments