Bihar Breaking Live

CAA के विरोध में बिहार बंद : पटना में बंद कराने सबसे पहले सड़कों पर उतरे जाप के कार्यकर्ता, किया राजेंद्र नगर टर्मिनल के पास रेलवे ट्रैक जाम



संवाददाता - अणिमा वत्स अन्नू मिश्रा की रिपोर्ट

*Patna*-: नागरिकता संसोधन बिल के विरोध में बुलाए गए बिहार बंद को सफल बनाने के लिए पटना में सबसे पहले जाप के समर्थक सड़कों पर नज़र आ रहे हैं, जाप के कार्यकर्ताओं ने राजेंद्र नगर टर्मिनल के पास रेलवे ट्रैक पर जाम कर प्रदर्शन किया है l उन्होने इस बिल का विरोध किया एवं सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी और हंगामा किया 


आपको बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ आज बिहार बंद के लिए वाम दलों ने बैठक बुलाया है l कांग्रेस, रालोसपा,  वीआईपी, हम, जाप समेत अन्य विपक्षी पार्टी एवं संगठनो ने बिहार बंद का समर्थन किया है तथा बंद को लेकर पूरे बिहार के वाम दल सड़कों पर उतर आए हैंl
वहीं बिहार बंद का कुछ असर आज सुबह दरभंगा में भी देखने को मिला, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दरभंगा से पटना जानेवाली कमला गंगा इंटरसिटी को लहेरियासराय स्टेशन पर रोक कर घंटों जाम और प्रदर्शन किया तथा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ।



Post a Comment

0 Comments