समस्तीपुर
सीएए एवं एनआरसी देश का काला कानून,वापस लेने तक करते रहेंगे आंदोलन-विधायक आलोक मेहता ।
समस्तीपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट
समस्तीपुर : दलसिंहसराय -
स्थानीय मनोकामना मन्दिर स्थित हीरालाल साह धर्मशाला से शुक्रवार की शाम स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता के नेतृत्व में सीएए एवं नागरिकता संसोधन कानून को लेकर बिहार बन्दी को सफल बनाने हेतु मशाल जुलूस निकाला गया. जो मेन बाजार, सोनारपट्टी,गोला रोड, महात्मा गांधी रोड, मालगोदाम रोड,महावीर चौक,गुदड़ी रोड होते हुए एनएच 28 सरदारगंज चौक पर समाप्त हुई.जहाँ एक आम सभा का आयोजन किया गया।
इस दौरान श्री मेहता ने कहा कि केंद्र सरकार हिन्दू मुस्लिम को बांटने की राजनीति कर दोनों को लड़वाना चाहती है.देश में हम सभी नागरिक है और आपसबो ने वोट दे कर सरकार बनाई है और आज सरकार आपसे ही आपकी नागरिक होने का प्रमाण मांग रही है.यह काला कानून को जब तक सरकार वापस नही लेती आंदोलन जारी रहेगा.मशाल जुलूस में प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद जाबिर हुसैन, चंदन प्रसाद,नंदू महतो, देवेंद्र सिंह,रामबरन महतो,सुरेंद्र राय,प्रमोद राय, मोहम्मद सोनू, मोहम्मद चांद,शशि रंजन, देवदत्त राय,कपिल राय,मुकेश राय,महेंद्र कुमार,दीपक कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.

Post a Comment
0 Comments