दिल्ली
उन्नाव रेप केस के आरोपी कुलदीप सेंगर को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 25 लाख का जुर्माना
अणिमा वत्स अन्नू मिश्रा
दिल्ली:- उन्नाव बलात्कार के दोषी बीजेपी के निष्कसित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को आज कोर्ट ने उम्रकैद की सज़ा सुनाई है, एवं 25 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट ने सोमवार को पास्को एक्ट के तहत दोषी करार दिया था तथा उसके सहयोगी शशि को भी दोषी माना था।
आपको बता दें कि 2017 में नाबालिग लड़की को अगवा कर गैंगरेप करने के जुर्म में पुलिस ने सेंगर एवं उसके साथियों को गिरफ्तार किया था, घटना के करीब ढाई साल बाद 10 दिसंबर को सुनवाई पूरी करने के बाद फैसले को सुरक्षित रखा, इस दौरान पीड़ित एम्स में भर्ती है और सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार केस लखनऊ से दिल्ली कोर्ट में ट्रान्सफर किया गया और पीड़िता के बयान के लिए एम्स में स्पेशल कोर्ट बनाया गया था ।
इसी दौरान पीड़िता के कई परिजनो की मौत हो चुकी है एवं उसके एक चाचा जेल में बंद हैं। पीड़िता के परिवार ने सेंगर पर साजिश के तहत रिश्तेदारों के हत्या करवाने का आरोप लगाया है तथा कहा कि सेंगर ने उनके पूरे परिवार को बर्बाद कर दिया है।

Post a Comment
0 Comments