Bihar Breaking Live

एनआरसी के विरोध में समस्तीपुर में सामाजिक संगठनों ने शहर में जुलूस निकाल किया प्रदर्शन:

समस्तीपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट

दलसिंहसराय : भारत सरकार की नागरिक संशोधन अधिनियम और एनआरसी के विरोध में सामाजिक संगठन ने शहर में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। समाजिक कार्यकर्ता मो. शाकिर अंजुम के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं ने एनएच 28 के लगड़ा चौक से जन मार्च निकालते हुए घाट नवादा, गुदरी रोड,32 नम्बर रेलवे गुमती के रास्ते अधिनियम का विरोध करते हुए सरकार की नीति के खिलाफ नारेबाजी की । 

वही मो. जमील के संचालन में प्रखंड कार्यालय प्रांगण में धरना दिया। इस दौरान वक्ताओ ने भारत की एकता और खण्डता को लेकर इस अधिनियम को निरस्त करने की मांग किया। इस दौरान संगठन के प्रतिनिधि मंडल शाकिर अंजूम, आलमगीर आलम,मो.तनवीर आलम, जफर अंसारी,फिरोज आलम,रमन चौधरी, सोहन राम,संजय ठाकुर,भूषण पंडित, कैशर राजा ने एसडीओ विष्णुदेव मंडल को ज्ञापन सौपा। मौके पर मो.जमील, मो.इस्माइल, जहाँगीर आलम, जफर आलम सहित अन्य लोग शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments