Bihar Breaking Live

बिहार में हाई अलर्ट इन जिलों हो सकती है बारिश मौसम विभाग ने दी जानकारी:



डेस्क : विहान सिंह राजपूत 


बिहार के कई जिलों में बारिश क्रिसमस के जश्न में खलल डाल सकती है। मौसम विभाग ने दक्षिण-पश्चिम बिहार के जिलों में कई जगह 25 दिसंबर को हल्की बारिश की संभावना जतायी है। राजधानी पटना में भी इसका असर दिखेगा, लेकिन यहां सिर्फ बादल छाएंगे।
मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर होते हुए अभी पश्चिम यूपी पहुंचा है। यह बुधवार को दक्षिण-पश्चिम बिहार के जिले बक्सर, भोजपुर, भभुआ, रोहतास, जहानाबाद, औरंगाबाद आदि को छुएगा। इससे यहां कहीं हल्की बारिश तो कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि जो पश्चिमी विक्षोभ आ रहा रहा है उसका प्रभाव बिहार पहुंचते-पहुंचते खत्म भी हो सकता है।

इससे केवल बूंदाबांदी ही होगी, लेकिन बादल छाएंगे। बादल के कारण दिन का तापमान (अधिकतम) 20 के आसपास रहेगा लेकिन न्यूनतम तापमान में लगभग दो डिग्री तक वृद्धि हो सकती है।

उधर, सोमवार को पटना सहित विभिन्न शहरों में दिन में धूप खिलने और रात में कोहरे की वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से साढ़े तीन डिग्री तक वृद्धि हुई। पूर्णिया के अधिकतम तापमान में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की गई। 15.2 डिग्री से यह 19.8 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं पटना के न्यूनतम तापमान में लगभग दो डिग्री, जबकि गया में 3.6 डिग्री तक वृद्धि हुई।

आज क्या रहेगी स्थिति:

मंगलवार को पटना, गया, भागलपुर व पूर्णिया में सुबह के समय कोहरा, जबकि दिन में बदाल छाये रहेंगे। बीच-बीच में हल्की धूप आ सकती है।

Post a Comment

0 Comments