Bihar Breaking Live

अटल-महामना जयंती आज, पीएम मोदी-अमित शाह ने भारत के दोनों रत्नों को किया नमन:

डेस्क: कृतज्ञ राष्ट्र अपने दो महानायकों की जंयती मना रहा है,आज भारत माता के दो रत्नों की जन्म जंयती हैं।  भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन है। अटल जी और मालवीय जी की जंयती अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने भारत की दोनों महान विभूतियों को शत-शत नमन किया। पीएम मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट से अटल जी का एक वीडियो शेयर करते हुए उन्हें याद किया है। इस वीडियो पीएम मोदी की आवाज है, जिसमें वह अटल जी के व्यक्तित्व की विशेषता बता रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments