छापेमारी
समस्तीपुर में स्वास्थ्य विभाग के छापेमारी से मचा हड़कंप
समस्तीपुर संवाददाता - रूपेश कुमार की रिपोर्ट
समस्तीपुर के रोसड़ा में गुप्त सूचना के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आज कारवाई की है , जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुऐ बताया कि अवैध रूप से चल रहे अल्ट्रासाउंड को लेकर छापामारी की गई है , उन्होंने कहा कई लिखित शिकायत के पश्चात कारवाई की गई है । बताते चले स्वास्थ्य विभाग की टीम में अस्पताल प्रबंधक चंदन कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई जबकि मौके पर रोसड़ा थाना के दंडाधिकारी मनोज कुमार सिंह , साथ स्थानीय अवर निरीक्षक राजीव रंजन अपने दल बल के साथ मैजूद थे । मिली जानकारी मुताबिक शहर के गणेश अल्ट्रासाउंड , श्री डिजिटल अल्ट्रासाउंड , आनंद अल्ट्रासाउंड छापेमारी कर सील कर लिया गया है वहीं स्थानीय पदाधिकारी ने कारवाई की बात कहीं है ।
Post a Comment
0 Comments