सड़क हादसा नवगछिया
बड़ा हादसा : ओवरटेक करने में दो बसों में आमने सामने की टक्कर , दो दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल:
भागलपुर से विहान सिंह राजपूत की रिपोर्ट
नवगछिया से बड़ी खबर सामने आ रही है , जहाँ बुधवार अहले सुबह एन एच 31 के झंडापुर बगरी समीप मुजफ्फरपुर से भागलपुर आ रही बस ओवरटेक करने के क्रम में भागलपुर से बेगूसराय की तरफ जा रही बस से सामने की जोरदार टक्कर हो गई , दोनों बस में लगभग 80 के करीब यात्री सवार थे , घटना में करीब दो दर्जन से अधिक यात्री को गंभीर चोट आई है जबकि मौके से दोनों बसों के चालाक फरार हो गये । गंभीर रूप से घायल यात्रियों ने 100 डायल कर स्थानीय प्रशासन को घटना की सूचना दी , स्थानीय प्रशासन घटना की जानकारी मिलते ही करीब दो बजे गंभीर रूप से घायल यात्रियों को समीप के अस्पताल ले जाने के लिऐ प्रयासरत रही ।
दो दर्जन के अधिक गंभीर यात्रियों को आनन फानन में बिहपुर अस्पताल व अनुमंडल अस्पताल नवगछिया ले जाया गया है गंभीर स्थिति देख करीब दर्जनों यात्रियों को मायागंज रेफर कर दिया गया । घायलों में कटिहार , पूर्णिया , बेगूसराय सहित अन्य जिलों यात्रियों के साथ पश्चिम बंगाल के यात्री शामिल है
घायलो में शामिल :
1 - राजपाल हसन ( 39)
घर - नुरपूर बेगूसराय
2 - शबाना प्रवीण (30)
घर - नुरपूर बेगूसराय
3 - व्रज भूषण पांडेय (38)
घर - मोतिहारी
4 - निशान हुसैन - (10)
घर - नुरपूर बेगूसराय
5 - बासिया खातुन (60)
घर - नुरपूर बेगूसराय
6 - रेहान हुसैन (ढ़ेर वर्ष)
घर - बेगूसराय
7 - शाकिन राय - (40 )
घर - दरियापुर बेगूसराय
8 - सेऊर रहमान (39)
घर - उत्तर धीरजापुर पश्चिम बंगाल
9 - प्रकाश यादव ( 26)
घर - बलिया बेगूसराय
10 - अशोक कुमार (20)
घर - बेगूसराय
11 - ओडिव प्रवीण (8)
घर - नुरपूर बेगूसराय
12 - अरहान हसन (3 )
घर - नुरपूर बेगूसराय
13 - सदन शर्मा (28)
घर - बालूगंज कटिहार
14 - राजू शर्मा (27)
घर - बालूगंज कटिहार
15 - रंजन कुमार सिंह (21)
घर - आमगढ़ पूर्णिया
16 - मो .मनोवर ( 27)
घर - बालूगंज कटिहार
17 - पिंकू शर्मा (28)
घर- सदर बाजार पूर्णिया
Post a Comment
0 Comments