Bihar Breaking Live

हो गया तय हजारों की संख्या मशाल जुलूस के बाद राजद करेगा बिहार में पूर्ण बंदी:

भागलपुर से विहान सिंह राजपूत 

नवगछिया : ज़िला राष्ट्रीय जनता दल द्वारा नवगछिया के राजद कार्यालय में गुरुवार को राजद समर्थकों ने बैठक आहूत की। जिसमें सर्वसम्मति से तय किया गया कि शुक्रवार को संध्या 4:00 बजे से मशाल जुलूस स्थानीय राजद कार्यालय से निकालते हुए नवगछिया नगर पंचायत कार्यालय तथा वहां से वापस होते हुए स्टेशन चौक गोलंबर पर नुक्कड़ सभा के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। 

वहीं शनिवार को सुबह 8:00 से संध्या 5:00 तक सीएए एवं एनआरसी और के विरोध को लेकर राजद समर्थकों द्वारा पूर्णरूपेण बिहार बंद को सफल बनाया जाएगा। जिसमें जिसमें राजद समर्थकों की अपार भीड़ जुटने की संभावना है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भागलपुर राजद के अत्यंत पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजय मंडल ने कहा कि बंदी को सफल बनाना हम लोगों का कर्तव्य है। जिसमें सभी जाति एवं समुदाय के लोग अपनी उपस्थिति निश्चित रूप से दर्ज कराएं। कार्यक्रम का संचालन आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अशोक यादव ने किया। इस बैठक में भागलपुर राजद के जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी विश्वास झा ने विस्तारपूर्वक एनआरसी एवं सीएए की जानकारी देते हुए कहा कि मुसलमानों को सीएए के वंचित रखना संविधान का उल्लंघन है। इससे पूर्वोत्तर राज्यों में प्रवासियों की तादाद बढ़ जाएगी। जिससे उनकी संस्कृति और भाषाई विशेषता को खतरा हो सकता है। वहीं युवा राजद के जिला प्रधान महासचिव तनवीर बाबा ने कहा कि सीएए में हिंदू, सिख, ईसाई,जैन, बौद्ध और पारसी धर्म के लोगों को भारत की नागरिकता प्रदान करने का प्रावधान है जबकि भारतीय मुसलमान जो कि पाकिस्तान या अन्य देशों में बसे हैं क्या उनके साथ वहां बर्बरता नहीं हो रही है। आज भी भारतीय मुसलमानों को वहां मुहाजिर बोलकर उसे उसके साथ अत्याचार किया जा रहा है। तथा उनलोगों को वहां की मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है। इस मौके पर गोपालपुर विधानसभा के नेता शैलेश यादव ने शांतिपूर्वक तरीके से बंदी को सफल बनाने की अपील की। बैठक में इनलोगो के अलावा वरिष्ठ नेता मनोज यादव, समाजसेवी मुफ्ती अब्दुल गफूर, पूर्व पार्षद मो.मोहिउद्दीन, मो.सलाहुद्दीन, पवन, दिलीप यादव, अशोक यादव, पूर्व सांसद प्रतिनिधि धर्मेंद्र यादव, आपदा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अशोक यादव, अति पिछड़ा के जिला अध्यक्ष संजय मंडल, युवा राजद के जिला अध्यक्ष विभूति भूषण, ज़िला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी विश्वास झा, युवा राजद के ज़िला प्रधान महासचिव तनवीर बाबा, ज़िला उपाध्यक्ष हिमांशु शेखर झा, अधिवक्ता हिमांशु यादव, वरिष्ठ नेता राजकिशोर यादव, शंभू यादव, गोपालपुर के प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद चौबे, इस्माइलपुर प्रखंड अध्यक्ष बबलू यादव, रंगरा प्रखंड अध्यक्ष सिकंदर दास, नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष संजय यादव, रतन मंडल, मुन्ना कुमार, कुंदन कुमार, प्रिंस कुमार अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments