Bihar Breaking Live

भारतीय बॉल बैडमिंटन टीम के खिलाड़ी को किया गया सम्मानित:


डेस्क : नगर भवन मैदान मोतिहारी ( पूर्वी चम्पारण ) में संपन्न हुए इंडो-नेपाल बॉल बैडमिंटन श्रृंखला के बालक वर्गों के फाइव्स इवेंट के मुकाबले में भारतीय बॉल बैडमिंटन टीम ने नेपाल को 3-0 से पराजित कर श्रृंखला पर कब्जा किया। मंगलवार को बिहपुर पहुँचने पर नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा भारतीय बॉल बैडमिंटन टीम के खिलाड़ी बिहपुर निवासी अंकित कुमार शर्मा को सम्मानित किया गया।


भारतीय बॉल बैडमिंटन टीम के जीत पर नवगछिया बॉल बैडमिंटन संघ के मुख्य संरक्षक ई0 कुमार शैलेन्द्र,अध्यक्ष सह जिप सदस्य राजीव रंजन उर्फ घंटु सिंह,राज्य प्रवक्ता सह जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार,उपाध्यक्ष शमीम उर्फ मुन्ना,मो0 इरफान आलम,कोषाध्यक्ष रितेश दुवे,भागलपुर कबड्डी संघ के सचिव गौतम कुमार प्रीतम,नेटबाल संघ के सचिव कर्रार खां, वुडबॉल संघ के सचिव बबलू कुमार मोदी,अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल कुमार व राकेश कुमार ने बधाई दी।

बुलेटिन वीडियो देखें: 


Post a Comment

0 Comments