Bihar Breaking Live

मिथिलांचल में मनाया गया सरपंच संघ का स्थापना दिवस:


 
राजा गुप्ता बासोपट्टी, मधुबनी संवाददाता


मधुबनी के बासोपट्टी स्थित गिरिजा कामेश्वर जिया दास
महाविद्यालय में जिला सरपंच पंच संघ मधुबनी का नौवा स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रोफेसर एस पी सिंह बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग के चेयरमैन तथा आमोद कुमार निराला पंच
सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से किया। 

सभी अतिथियों को मिथिला परंपरा अनुसार पाग दुपट्टा और पुष्प माला से सम्मानित किया गया समारोह की अध्यक्षता वशिष्ठ कुमार झा सरपंच पंच के जिलाध्यक्ष ने किया। जिसमे ग्राम कचहरी से संबंधित पंद्रह बिंदु पर पारित प्रस्ताव का प्रतिवेदन तैयार किया गया जो पंचायती राज विभाग बिहार सरकार को सौपा जाएगा। वही सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष सह जिला महासचिव योगेन्द्र पासवान ने कहा कि ग्राम कचहरी के
प्रतिनिधियों के लंबित भत्ता और जो ग्राम कचहरी किराये के भवन में संचालित हो रहा है उस का किराया का भुगतान समय पर विभाग द्वारा उपलब्ध नही होने से सभी सरपंचों के समक्ष परेशानी हो जाती है। इस मौके बासोपट्टी प्रखंड क्षेत्र के सभी पंच,सरपंच और कचहरी सचिव उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments