Bihar Breaking Live

शिक्षक बनकर लोगों की परीक्षा लेंगे बिहार के सीएम नीतीश कुमार

पटना: जल जीवन और हरियाली यात्रा पर निकले बिहार के सीएम नीतीश कुमार अब टीचर बनकर लोगों की परीक्षा लेंगे।


आपको बता दें कि नीतीश कुमार अभी बिहार के हर जिले में जाकर लोगों को ना सिर्फ़ पर्यावरण के प्रति जागरूक कर रहे हैं बल्कि बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल, जीवन, हरियाली अभियान के बारे में लोगों को जानकारी दे रहे हैं।

24,500 करोड़ की इस योजना के द्वारा नीतीश कुमार बिहार से लुप्त हो रहे आहर पईन, कुआं, तालाब और नहर को जीवित करके लोगों को नए जल स्रोत उपलब्ध कराने की मुहिम में जुटे हैं ।

यात्रा के दौरान नीतीश कुमार ने लोगों से कहा कि,  वह अब लोगों से परीक्षा लेंगे, सवाल पूछेंगे कि हम जो पूरे बिहार में घूम घूम कर लोगों को जल, जीवन, हरियाली के बारे में जानकारी दे रहे हैं उसके बारे में लोग कितना जानते हैं। उन्होने कहा कि हमेँ जनता की सेवा का मौका मिला है हम वो कर रहे हैं, यह हमारा कोई व्यक्तिगत काम नहीं है के इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 19 जनवरी को बनने वाले मानव शृंखला का लोगो को आमंत्रण भी दिया।

अणिमा वत्स अन्नू की रिपोर्ट
बुलेटिन वीडियो देखें: 

Post a Comment

0 Comments