पैक्स चुनाव
जिले के चार प्रखंडों में शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ पैक्स चुनाव मतदान
सुपौल से अणिमा वत्स अन्नू मिश्रा की रिपोर्ट
सुपौल जिले के चार प्रखंडों में पांचवे चरण के पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न रहा एवं कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है । मतदान केन्द्रों पर बड़े उत्साह से मतदाताओं ने वोट डाले । बुधवार सुबह से ही सभी मतदान केंद्रों पर लोगों की लंबी कतार लगने लगी थी l जिलें के निर्मली में 64 प्रतिशत, मरौना में 43.94 प्रतिशत, प्रतापगंज में 68.74 प्रतिशत एवं वीरपुर में 64.94 प्रतिशत मतदान हुआ l आपको बता दें कि इस चुनाव में महिलाओं ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया एवं कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान सम्पन्न हुआ l
Post a Comment
0 Comments