Bihar Breaking Live

नवगछिया के रंगरा चौक पर ट्रक और कार की टक्कर दो घायल:

नीतीश कुमार सिंह


डेस्क नवगछिया : रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 31 रंगरा चौक पर शाम के करीब 6:00 बजे ट्रक और कार मैं आमने-सामने की टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक कुर्सेला की तरफ से नवगछिया की ओर जा रहा था जबकि हुंडई क्रेटा कार नवगछिया से कुर्सेला की ओर जा रही थी, जैसे ही रंगरा चौक के समीप हुंडई क्रेटा गाड़ी पहुंची , उल्टा साइड से निकलने में सामने से आ रहा ट्रक से टकरा गया । इस दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए।  जिससे की कार पर सवार चालक और आगे में बैठे हुए सवारी बुरी तरह घायल हो गए। जिसे प्राथमिक उपचार हेतु समुदाय स्वास्थ्य केंद्र रंगरा में भर्ती कराया गया और जहां से उसे प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया। रंगरा थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं , जिसे प्राथमिक उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रंगरा करवा गंभीर स्थिति देख मायागंज भेज दिया गया है । घटना के बाद रंगरा पुलिस ने दोनों गाड़ी को जप्त कर लिया है। वहीं इस हादसे में कुरसेला निवासी शिव कुमार राय व विनोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये है ,बेहतर उपचार के लिऐ मायागंज रेफर कर दिया गया है , खबर लिखे जाने तक स्थिति नाजुक बताई जा रही है ।

संध्या समाचार देखें:

Post a Comment

0 Comments