Bihar Breaking Live

एसटीएफ ने हथियार के साथ दो युवक को किया गिरफ्तार :



अकबरनगर चौक के समीप से रविवार शाम एसटीएफ ने दो युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। बताया गया युवक किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। वहीं एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर हथियार लहराते हुए फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर से एक बाइक को भी जब्त कर लिया। जानकारी के अनुसार, एसटीएफ को पीएल पर सूचना मिली कि अकबरनगर में तीन बदमाश हथियार के साथ मौजूद हैं।
इसके बाद एसटीएफ ने दो जवानों को अकबरनगर में भेजा। इसके बाद स्कार्पियो से सुल्तानगंज की ओर से गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की। एसटीएफ जवान जैसे ही अकबरनगर पहुंचे कि बाइक पर सवार तीन बदमाश मंदिर के समीप खड़ा होकर एसटीएफ की गतिविधियों को देखने लगे।

इनमें से एक बदमाश अपने हाथ में झोला रखा था। दूसरा गुटखा लेने दुकान पर गया था और तीसरा हथियार निकालकर तैयार था। तीनों को एसटीएफ ने पकड़ना चाहा तो सभी भागने लगे। इसपर एसटीएफ को शक हो गया और दो युवकों को खदेड़कर हथियार के साथ पकड़ लिया।

वहीं एक बइमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गया। पुलिस मौके से पर एक बाइक को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार युवक को लेकर पुलिस चली गयी। एसटीएफ दोनों युवक व गाड़ी को अपने साथ ले गए। लेकिन एसटीएफ कहां का था और कहां से आया था। इसका पता नहीं चल पा रही है। वहीं सूत्रों की मानें तो सभी बदमाश मुंगेर का बताया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments