Bihar Breaking Live

जल जीवन हरियाली मुहिम के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन

दिवाकर पाण्डेय की रिपोर्ट

औरंगाबाद: जल जीवन हरियाली यात्रा के अंतर्गत, मुख्ययमंत्री नीतीश कुमार ने औरंगाबाद जिले के कुटुम्बा प्रखंड पहुँचकर पांच योजनाओं का उद्घाटन किया।


विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी के साथ योजनान्तर्गत निर्मित पोखर एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का निरीक्षण भी किया।


इसी के साथ उन्होंने, मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजनान्तर्गत औरंगाबाद जिले के विभिन्न प्रखंडों के 39 लाभुकों को वाहनों की चाभी प्रदान करने सहित पशुपालन शेड, वाटर पम्प, स्ट्राबेरी की खेती इत्यादि का भी प्रेक्षण किया।


आपको बता दें कि, इस अवसर पर विधायक आनंद किशोर सिंह, अशोक कुमार सिंह , विधान पार्षद राजन सिंह, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह व जिले के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सहित अन्य गणमान्य अधिकारी मौजद रहें।

यह भी देखें: 

Post a Comment

0 Comments