Bihar Breaking Live

युवा जदयू के कार्यक्रम में विधायक गोपाल मंडल ने कार्यकर्ताओं को बताया पार्टी की नींव ,युवा जदयू का हुआ विस्तार:

नवगछिया से विहान सिंह राजपूत की रिपोर्ट
युवा जदयू नवगछिया जिला संगठन की बैठक जिलाध्यक्ष सोनू कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में बिहारी अतिथि सदन में आयोजित की गई। जिसमें युवा जदयू जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई।बैठक के मुख्य अतिथि गोपालपुर विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल थे। वहीं बैठक में जदयू जिलाध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह एवं युवा जदयू के प्रदेश सचिव कुणाल गुप्ता मौजूद थे।
जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए जिलाध्यक्ष सोनू कुमार जायसवाल ने रजनीकांत राय को जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता, प्रशांत कुमार कन्हैया को जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी, अभिषेक भगत, फैयाज राणा, नीतीश निराला, सूरज महतो, सत्यप्रकाश सिंह, रमण झा को जिला उपाध्यक्ष, लालमोहन कुमार, मुरारीलाल कुमार, पवन सिंह, पंकज चौधरी, मुकेश राय को जिला महासचिव सुमित शर्मा, चन्द्रशेखर मंडल, अजय मल्होत्रा, मुकेश कुमार, विवेक गुप्ता, आशुतोष कुमार को जिला सचिव बनाया गया है। वहीं इश्तेखार आलम को नवगछिया नगर अध्यक्ष, गौतम यादव को नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष, अभिमन्यू कुमार सिंह को बिहपुर प्रखंड अध्यक्ष, रुकेश दास को खरीक प्रखंड अध्यक्ष, मो० इश्तेखार को रंगरा प्रखंड अध्यक्ष, रोहित चौधरी को गोपालपुर प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही 20 जिला कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि युवा जदयू के कार्यकर्ता पार्टी के नींव है, युवाओं को डरने को कोई जरूरत नहीं है। कार्यकर्ता एकजुटता के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। जदयू जिलाध्यक्ष बिरेन्द्र सिंह ने कहा कि सीए और एनआरसी को लेकर डरने की कोई जरूरत नहीं है। ये विपक्ष के द्वारा फैलाया गया प्रपंच है। युवा जदयू जिलाध्यक्ष सोनू जायसवाल ने कहा कि पिछले टीम के मुकाबले नवगठित टीम काफी तेज तर्रार तथा अनुभवी युवा कार्यकर्ताओं को टीम में जोड़ा गया है। जिसका फायदा आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को अधिक से अधिक मिलेगा।

Post a Comment

0 Comments