Bihar Breaking Live

नवगछिया में बंद पूरी तरह विफल: जदयू

नवगछिया: जदयू जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार सिंह कुशवाहा ने कहा कि नवगछिया में राजद का बंद पूरी तरह से विफल रहा.


जनता ने नवगछिया में राजद के बिहार बंद को पूरी तरह से नकार दिया. बिहार की जनता को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भरोसा है. नीतीश कुमार ने सदैव धर्मनिरपेक्षता का परिचय देते हुए समावेशी विचारधारा के साथ विकास कार्य किया है. हमारे राज्य में जाति या धर्म के आधार पर किसी भी तरह का भेदभाव नीतीश राज में संभव नहीं है. बिहार में किसी भी जाति या धर्म के लोगों के साथ नीतीश कुमार के रहते अन्याय नहीं हो सकता है.

वहीं मीडिया सेल जिला संयोजक रवि कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार ने जब साफ़ कर दिया है कि बिहार में एनआरसी लागू नहीं होगा तो किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है. राजद और उनके सहयोगी दलों के द्वारा बिहार बंद के नाम पर तोड़फोड करना गलत है. करोडों की सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा कर बिहार का कौन सा भला हो रहा है. बिहार के कई क्षेत्रों में सरकारी संपत्ति के साथ निजी संपत्ति को भी बंद के दौरान नुकसान पहुंचाया गया है. राजद की गुंडागर्दी ने बिहार की जनता को अप्रत्यक्ष रूप से संदेश दे दिया है कि यदि राजद की सरकार आई तो बिहार कैसा होगा .

विहान सिंह राजपूत की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments