नवगछिया
राजद प्रवक्ता ने कसा तंज बोले - राजद की बंदी से नवगछिया के भाजपाई घबराए
विहान सिंह राजपूत की रिपोर्ट।
नवगछिया : राष्ट्रीय जनता दल भागलपुर के जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी विश्वास झा ने भाजपा के एक बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा वाले नवगछिया बंद के दरमियान राजद समर्थकों की अपार भीड़ देखकर घबराए हुए हैं।
नवगछिया में शांति प्रिय बंदी को भी इन्होंने अशांत बताया है , इस तरह का भीड़ बीजेपी के बंद में नही दिखने को मिलता ।
उन्होंने तंज कसते हुऐ कहा - सफल बंदी से इन्हें समझना चाहिए कि राज्य की जनता मोदी की झूठी भूमिका से तंग आकर उन्होंने तेजस्वी यादव का सम्मान करते हुए अपनी प्रतिष्ठानों को बंद रखकर नागरिकता कानून का विरोध प्रदर्शित किया है।
बताते चले भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद मंडल ने नवगछिया के बंदी पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए राजद की बंदी को अशांत बताया था।

Post a Comment
0 Comments