Bihar Breaking Live

शराब के नशे में पति प्रतिदिन अपनी पत्नी को पीटता था , पत्नी ने साहस जुटा नवगछिया पुलिस को दी सूचना ,फिर हुई जमकर धुनाई:



भागलपुर से विहान सिंह राजपूत की रिपोर्ट : 

बिहार में शराबबंदी के बाद भी शराब से संबंधित ढ़ेरों घटनाएं प्रतिदिन सामने आती रहती है , सरकार व प्रशासन पूर्ण शराबबंदी सफल बनाने के लिऐ प्रयासरत है । जबकि शराबी अभी भी मजे से शराब का आनंद लेने में जुटे है , हाँलाकि शराब हमारे जीवन  लिऐ हानिकारक है। एक रोचक तथ्य यह है कि भागलपुर जिले के नवगछिया - खरीक में पत्नी के शिकायत के बाद पति को जेल भेज दिया गया । दरअसल खरीक के अठगामा में प्रतिदिन नशे में धूत होकर मो.फिरोज अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था , पत्नी अपने पति मो. फिरोज के इन आदतों और अत्याचारों से तंग आकर मंगलवार को स्थानीय लोगो की मदद से प्रशासन को सूचना दी । प्रशासन के पहूँचने से पहले कुछ स्थानीय लोगों ने हंगामा कर रहे मो. फिरोज की पिटाई कर दी , जिसके बाद स्थानीय प्रभारी थानाध्यक्ष एन एस चौहान आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।

Post a Comment

1 Comments

  1. मेडिकल जाँच मैं पुष्टि हुई थी

    ReplyDelete