बीएन मंडल विश्वविद्यालय में मनाया गया दीक्षांत समारोह:
मधेपुरा : मंगलवार को जिले के भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में तृतीय दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया जो समाज के गणमान्य लोगों एवं मेधावी छात्र छात्राओं के बीच सम्पन्न हुआ l राज्यपाल कार्यकाल से प्राप्त पत्र के अनुसार इस दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता कुलपति को करने की अनुमति दी गई l
आपको बता दें कि इस दीक्षांत समारोह में 21 छात्रों को स्वर्ण
पदक, 40 को पीएचडी सहित 337 छात्रों को सहित स्नाकोत्तर की उपाधि दी गई तथा सभी छात्रों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई l
कुलपति ने कहा कि भारतीय जीवन - मूल्यों एवं सांस्कृतिक विरासतों के संरक्षण एवं विकास में बिहार का अमूल्य योगदान रहा है l मौके पर डीएम नवदीप शुक्ला, एसपी संजय कुमार, डीडीसी विनोद कुमार सिंह, एसडीएम वृंदा लाल, पूर्व कुलपति डॉ जेपी एन झा, डॉ नंदकिशोर सिंह, डीएसडब्ल्यू डॉ शिवमुनि यादव, प्राचार्य डॉ रेणु सिंह तथा विभिन्न संकाय के प्राध्यापक और व्याख्याता आदि मौजूद रहे l
सुपौल से अणिमा वत्स अन्नू मिश्रा की रिपोर्ट
Post a Comment
0 Comments