पूर्णिया के रूपौली में डीलर की हत्या , इलाके में सनसनी, सड़क जाम प्रर्दशन:
डेस्क : विहान सिंह राजपूत की कलम से
बिहार में अपराधियों का मनोबल खूब चढ़कर बोल रहा है , गुरुवार को पूर्णिया के रूपौली में दिन दहाड़े अपराधियों ने डिलर की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान मोहनपुर के नाथनगर पंचायत के कैलाश जायसवाल के रूप में हुई है । परिजनों ने बताया कि पाँश मशीन की ट्रेनिगं लेकर घर लौटने के क्रम डोभा पुल के समीप तीन बाईक सवार अपराधियों ने रोक मुँह में गोली मार दी । स्थानीय प्रशासन ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही , जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी होगी । वही इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है ,इलके के लोगों ने मोहनपुर सड़क मार्ग जाम कर विरोध जताया । घटना के बाद परिजनों का रो - रोकर बुरा हाल है ।
Post a Comment
0 Comments