Bihar Breaking Live

बिहार पुलिस को मिली कामयाबी कुख्यात नवगछिया का जुगेस यादव गिरफ्तार,दर्जनों केस दर्ज:


डेस्क: मधेपुरा जिले की चौसा थाने की पुलिस ने शनिवार की सुबह छापेमारी कर एक कुख्यात जुगेस यादव बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। वहीं कई बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने फरार बदमाशों को चिह्नित कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार बदमाश भागलपुर जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर का रहने वाला है। उसके पास से एक देसी पिस्तौल और पांच कारतूस हुए हैं।

चौसा थानाध्यक्ष महेश कुमार रजक ने बताया कि पुलिस को कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि कुछ बदमाश घोषई पंचायत के ठाकुरबाड़ी में रहकर किसी घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं। इसके बाद 28 दिसंबर की अहले सुबह ठाकुरबाड़ी में छापेमारी की गयी। इस दौरान कुछ संदिग्ध लोग पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने खदेड़कर कर भागलपुर जिले के परबत्ता थाने के जगतपुर का कुख्यात जुगेस यादव उर्फ क्रिच पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक देसी पिस्तौल और पांच कारतूस भी बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार हुए बदमाशों को भी चिह्नित कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ मधेपुरा के अलावा भागलपुर जिले के बिहपुर, खरीक, नवगछिया, ढोलबज्जा सहित कई थाने में हत्या, लूट, रंगदारी सहित कई संगीन केस दर्ज हैं। छापेमारी टीम में दारोगा सुबोध कुमार गुप्ता, बलराम सिंह, संजय सिंह, एएसआई आलोक कुमार अमल, प्रदीप कुमार, उमेश यादव, मृत्युंजय, राजेश आदि शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments