खेल
राज्य बॉल बैडमिंटन टीम के चयन प्रतियोगिता के लिए नवगछिया के खिलाड़ी हाजीपुर रवाना:
डेस्क$ ^एपेक्स इंटरनेशनल स्कूल गायघाट,मोतिहारी ( पूर्वी चम्पारण ) में 24 से 26 जनवरी तक आयोजित होने वाली दूसरी युवा राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता ( बालक व बालिका ) में भाग लेने वाली बिहार टीम के चयन के लिए एकदिवसीय चयन प्रतियोगिता का आयोजन 26 दिसंबर गुरुवार को कुशवाहा आश्रम हाजीपुर ( वैशाली ) में अपराह्न एक बजे से होगा। इस चयन प्रतियोगिता के लिए बुधवार को नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के पांच खिलाड़ी हाजीपुर के लिए रवाना हुए। इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के प्रवक्ता सह जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि बालक वर्ग में पुष्कर कुमार,अविनाश कुमार, अंकित कुमार शर्मा मुकुल कुमार व अजीत कुमार शामिल है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद राजीव रंजन उर्फ घंटु सिंह, भागलपुर वुडबॉल संघ के सचिव बबलू कुमार मोदी व अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल कुमार आदि मौजूद थे।

Post a Comment
0 Comments