भागलपुर
मिशन साहसी शिविर का हुआ समापन, एसपी निधि रानी ने छात्राओं की हौसलाअफजाई:
डेस्क: विहान सिंह राजपूत
मदन अहल्या महिला महाविद्यालय नवगछिया में चल रहे दस दिवसीय आत्मरक्षा शिविर मिशन साहसी का समापन छात्रसंघ सचिव आकांक्षा चौधरी की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नवगछिया एसपी निधि रानी व विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रचार्या डॉ सुदामा यादव एवं पूर्व प्रचार्या डॉ भावना झा उपस्थित रही ।
कार्यक्रम का उद्घाटन सरस्वती वंदना के साथ एसपी निधि रानी ने सरस्वती माता एवं स्वामी विवेकानंद जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करके किया ।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए स्मृति सिंह ने ``फूल नहीं चिंगारी हैं हम`` भारत की नारी हैं एवं ``अबला नहीं तूफान हैं`` हम भारत की शान हैं जैसे नारे लगाए तत्पश्चात छात्राओं ने शिविर में सीखे तकनीकों का शक्ति प्रदर्शन किया।
एसपी निधि रानी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे आपलोगों का प्रदर्शन देखकर बहुत खुशी हो रही है। आप लोगों ने जो भी तकनीकें दस दिन में सीखी है इसे और भी अन्य अप्रशिक्षित छात्राओं को बताएं एवं इसका निरंतर अभ्यास करें ताकि जरूरत पड़ने पर आप इन तकनीकों का इस्तेमाल कर सकें और आत्मरक्षा के साथ- साथ अन्य छात्राओं की भी मदद कर सकें।
वहीं मौके पर छात्राओं ने प्रशिक्षक जेम्स फाइटर एवं मोनी कुमारी को अंगवस्त्र, डायरी ,कलम एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया एवं एसपी निधि रानी को पुष्पगुच्छ एवं कलम देकर बहुमुल्य समय देने के लिए धन्यवाद प्रेषित किया।
कार्यक्रम का समापन एवं धन्यवाद ज्ञापन करते हुए छात्रसंघ उपाध्यक्ष प्रतिभा झा ने एसपी निधि रानी व पूरे महाविद्यालय परिवार एवं छात्राओं को धन्यवाद दिया।।
मौके पर अंजलि भारती,अर्चना कुमारी,कोमल राज,मुस्कान जास्मीन, पूजा कुमारी,ब्यूटी कुमारी,प्रेरणा, मिनाक्षी झा शिक्षक डॉ हिमांशु शेखर मिश्र, डॉ मीना कुमारी, संतोष सर, डॉ शैलेंद्र कुमार , अरूण झा , डॉ पूनम कुमारी सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक- शिक्षिका एवं छात्राएं उपस्थित थी।
बुलेटिन वीडियो देखें:




Post a Comment
1 Comments
बहुत खूब👌👌
ReplyDelete