Bihar Breaking Live

जंगली सुअर ने महिला को काट कर किया जख्मी।


राजा गुप्ता ,बासोपट्टी

मधुबनी: मधुबनी जिला के बासोपट्टी थाना क्षेत्र के हत्थापुर गाँव में एक महिला को सुअर ने काट कर जख्मी कर दिया.महिला की पहचान कंचन ठाकुर की छत्तीस वर्षीय पत्नी गुड़िया देवी के रूप में कि गयी घटना शनिवार की दोपहर की है.घटना के बाद स्थानीय लोगों ने महिला को आनन फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बासोपट्टी में भर्ती कराया.उसके बाद चिकित्सक ने तत्काल उपचार कर स्थिति गंभीर देखते हुये रेफर कर दिया.जख्मी महिला ने बताया कि शनिवार को अचानक घर मे घुसकर जंगली सुअर काट लिया हालांकि घटना के क्रम में अन्य ग्रामीणों ने सुअर को नही देखा फिर भी इस घटना से गाँव मे भय बना हुआ हैं।


Post a Comment

0 Comments