मधुबनी
बिजली विभाग की लापरवाही से एक बेज़ुबान जानवर की करंट लगने से हुई मौत।
राजा गुप्ता बासोपट्टी, मधुबनी
बासोपट्टी राजा सलहेश महाराजा के मंदिर के समीप लोहे के बिजली के खंभे में अचानक करंट आने से वहाँ घूम रहे है सांढ़ खंभे की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी ।वही कुछ लोगो ने बिजली विभाग को सूचना दे कर लाइन को कटवा कर उस सांढ़ का तत्कालीन उपचार किया तब तक वो मृत हो गया ।कुछ स्थानीय लोगों द्वारा वहा सड़क घंटो जाम कर दिया । फिर विभाग व स्थानीय प्रशासन ने लोगो को समझा बुझा कर रोड को चालू करवाया और विभागीय कर्मियों द्वारा शर्ट पॉइंट को ढूंढ कर सही किया। अगर बेज़ुबान जानवर की मौत नही होती तो वहाँ बड़ा हादसा भी हो सकता था।
संध्या बुलेटिन देखें:
Post a Comment
0 Comments