Bihar Breaking Live

मुजफ्फरपुर से चलने वाली सप्तक्रांति व गरीब रथ एक्सप्रेस का परिचालन समस्तीपुर से करने की मांग


रूपेश कुमार कुशवाहा की रिपोर्ट

समस्तीपुर:- समस्तीपुर रेल मंडल उपभोगकर्ता परामर्श दात्री समिति की बैठक डीआरएम अशाेक माहेश्वरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मंडल भर के 17 सदस्यों ने भाग लिया। बैठक के दौरान डीआरएम ने सदस्यों को भरोसा दिलाया कि रेल प्रशासन यात्रियों को बेहतर सुविधा देने को कटिबद्ध है।


सीनियर डीसीएम वीरेंद्र कुमार ने तीन सालों के अंदर यात्री सुविधा के क्षेत्र में किए गए कार्य को ग्राफिक्स के जरिये सदस्यों को जानकारी दी। मौके पर समिति के सदस्य कृष्ण कुमार ने जयनगर-रांची एक्सप्रेस ट्रेन को सप्ताह में तीन दिन के बदले रोजाना चलाने की मांग की।

इसके अलावा उन्होंने मुजफ्फरपुर-आनंद विहार गरीब रथ व सप्तक्रांति एक्सप्रेस को समस्तीपुर से परिचालन की मांग की। उन्होंने जानकी एक्सप्रेस का हायाघाट व किसनपुर स्टेशन पर ठहराव की मांग की। इससे जिले के लोग लाभान्वित होंगे। सदस्य जहांगीर आलम ने भी पीआरएस के बगल में यूरिनल को शिफ्ट करने, गया के लिए जयनगर से पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की।

इसके अलावा भी मंडल के अन्य क्षेत्रों से आये सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र से जुड़ी यात्रियों की समस्या रखी। डीआरएम ने सदस्यों को बताया कि उनके द्वारा दिए गए सुझाव पर रेल प्रशासन गंभीरता से विचार करेगी। बैठक में कृष्ण देव प्रसाद सिंह, अबू ओसामा, पवन कुमार सिंह, श्याम तालुका, राजेश अग्रवाल, भार्गव प्रसाद शर्मा, विनय कुमार सिंह आदि थे।

संध्या बुलेटिन देखें: 



Post a Comment

0 Comments