Bihar Breaking Live

मौसम का मिजाज बदला , पटना के सभी स्कूलें 12 जनवरी तक बंद:


डेस्क: बिहार की राजधानी पटना में ठंड का कहर जारी है। सुबह के समय ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी ने कक्षा पांच तक के स्कूल 12 जनवरी तक बंद रखने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही 9 जनवरी से 6-12 क्लास तक के स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे के बीच ही संचालित होंगे।

यह आदेश सभी निजी और सरकारी स्कूलों पर लागू होगा। डीएम ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को इस आदेश का अनुपालन कराने को कहा है। शीतलहर शुरू होने के कारण 27 दिसंबर से स्कूल बंद हैं। तापमान बढ़ने पर कक्षा पांच तक के स्कूल भी खोलने का निर्णय लिया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments