Bihar Breaking Live

गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सहित बिहार के 7 हस्तियों को पद्म पुरस्कार, CM नीतीश ने जताई खुशी:


डेस्क: गणतंत्र दिवस के मौके पर दिए जाने वाले पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। इस बार बिहार के 7 हस्तियों को पद्म पुरस्कार मिला है। इनमें प्रसिद्ध गणितज्ञ स्व. वशिष्ठ नारायण सिंह और महिला चिकित्सक डॉ शांति राय शामिल हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्व. जॉर्ज फर्नांडीज, स्व. सुषमा स्वराज एवं स्व. अरुण जेटली को मरणोपरांत पद्मविभूषण एवं स्व. वशिष्ठ नारायण सिंह को पद्मश्री मिलने पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के सुजय कुमार गुहा, विमल कुमार जैन, डॉ शांति राय, शांति जैन, श्याम सुंदर शर्मा एवं रामजी सिंह को पद्मश्री मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Post a Comment

0 Comments