भागलपुर /नवगछिया
मानव श्रृंखला को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में निकाला गया बाईक जागरूकता रैली :
19 जनवरी को आयोजित मानव श्रृखंला को लेकर शुक्रवार को नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में बाईक जागरूकता रैली निकाली गई ।
जागरूकता रैली में अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न प्रखंड के सैकड़ों की संख्या में जनप्रतिनिधिगण व कई समाजिक संस्था के सदस्य मैजूद रहे । जागरूकता रैली नवगछिया थाना क्षेत्र के अनुमंडल कार्यालय से नवगछिया बाजार होते हुऐ अधीक्षक कार्यालय से जीरोमाइल के रास्ते तेतरी गाँव होते दुर्गा मंदिर होते चौदह नंबर सड़क होते हुऐ मंकदपुर चौक से पुन : अनुमंडल कार्यालय में बाईक जागरूकता रैली का समापन हुआ , वही इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि जल है तौ जीवन है , सरकार के इस मुहिम को सभी को समर्थन करना है , अनुमंडल वासियों से अपील है मानव श्रृंखला को सफल बनाने में अपना योगदान दें ।
विहान सिंह राजपूत


Post a Comment
0 Comments