बिहार
गणतंत्र दिवस के अवसर पर गांधी मैदान में दिखेगी बिहार के विकास की गाथा
राष्ट्र आज 71वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। मुख्य समारोह राष्ट्रीय राजधानी में राजपथ पर आयोजित किया जाएगा जहां राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद झंडोतोलन करेंगे और परेड की सलामी लेंगे।
इस वर्ष, ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो मुख्य अतिथि होंगे।
परेड में सोलह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकी और छह केंद्रीय मंत्रालय भाग लेंगे। जिसमें स्टार्टअप इंडिया, जल जीवन मिशन और वित्तीय समावेशन मंत्रालयों और विभागों की झांकी के कुछ विषय सम्मिलित हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।
श्री मोदी नेशनल वार मेमोरियल पहुँचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
आपको बता दें कि जम्मू और कश्मीर पहली बार केंद्र शासित प्रदेश के रूप में परेड में भाग लेंगे।
गणतंत्र दिवस को चिह्नित करने के लिए ध्वजारोहण समारोह का आयोजन राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और विदेशों के भारतीय मिशनों में भी आयोजित किया गया है।
पटना मे भी गणतंत्र दिवस का हो रहा भव्य आयोजन
गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य आयोजन पटना के गांधी मैदान में हो रहा है।
26 जनवरी को 71वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर गांधी मैदान में बिहार के विकास की गाथा दिखेगी। इसे 17 झांकियों के माध्यम से दिखाया जाएगा। लंबे समय के बाद सेना गणतंत्र दिवस पर आयोजित परेड समारोह का नेतृत्व करेगी।
19 टुकड़ियां गांधी मैदान में आयोजित परेड कार्यक्रम में भाग लेने के लिए तीन दिनों के ब्रेक के बाद सोमवार से परेड का पूर्वाभ्यास करने लगी।
राज्यपाल फागू चौहान झंडोतोलन करेंगे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहेंगे।
आपको बता दें कि, गणतंत्र दिवस पर 17 झांकियां विकसित बिहार की झलक के साथ प्रदर्शित की जाएंगी। झांकी में पीएमसीएच को देश के सबसे बड़े अस्पताल बनाने की परिकल्पना दिखेगी। 'नीचे मछली, ऊपर बिजली' योजना सहित जल जीवन हरियाली, वर्षा जल संचयन, मौसम के अनुसार कृषि कार्यक्रम आदि विषय पर झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी। गणतंत्र दिवस पर गांधी मैदान में प्रदर्शित होने वाली झांकी की अधिकतम ऊंचाई 15 फीट होगी।
अन्नू मिश्रा

Post a Comment
0 Comments