Bihar Breaking Live

नवगछिया के खरीक में सोये अवस्था में लड़की का अपहरण:

नवगछिया: खरीक थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग
लड़की का स्कार्पियो सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। लड़की के पिता ने गुरुवार की देर शाम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में पिता ने आरोप लगाया है कि 26 दिसंबर की सुबह मेरी बेटी घर से बाहर शौच करने गई थी। उस समय हमलोग घर में सोए हुए थे। जब जगे तो घर में बेटी को नहीं देखा। काफी खोजबीन के दौरान कुछ ग्रामीणों ने बताया कि आपकी बेटी को पड़ोसी गांव उस्मानपुर-खैरपुर निवासी रोहित कुमार मंडल व राजेश मंडल ने उजले रंग की स्कार्पियो पर खींचकर जबरन बैठा लिया। लड़की के पिता ने यह भी आरोप लगाया है कि इस घटना में आरोपी रोहित की मां कुमुदिया देवी एवं पिता फुलची मंडल ने मिलकर सहयोग किया है।

वहीं प्रभारी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर एसएन मिश्रा ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments