बिहार
बेहद शर्मनाक वीडियो आया सामने , अस्पताल से नवजात शिशु का शव मुँह में दबाते निकला कुत्ता:
समस्तीपुर : बड़ी खबर समस्तीपुर के दलसिंहसराय से है ,जहाँ अनुमंडल अस्पताल से शहर के मुख्य सड़क मार्ग पर गुरूवार को नवजात शिशु का शव मुँह में दबाये कुत्ता घूमता दिखा। स्थानीय लोगों के द्वारा बताया गया कि गुरूवार सुबह से कुत्तों का झुण्ड नवजात शिशु के शव को मुँह में लिये घूम रहा है , स्थिति देख आशंका जताया जा कि अनुमंडल अस्पताल समीप के किसी अस्पताल से बच्चे का शव फेंका गया है । वहीं इस दृश्य को देखकर आते जाते लोगों की रूह काँप उठी । स्थानीय प्रशासन ने बताया मामले की छानबीन की जा रही है ।
समस्तीपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट
Post a Comment
0 Comments