Bihar Breaking Live

कुरसेला थाना क्षेत्र के गाँव में लगी भीषण आग ,कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू ,आधा दर्जन घर जलकर खाक:


डेस्क: रविवार को कटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र के गंगा पार गोबराही दियारा घाट टोला में आग लगने से करीब आधा दर्जन घर जलकर खाक हो गया । घटना रविवार की बताई जा रही है , हाँलाकि आग लगने का कारण स्पष्ट नही हो पाया है । आग लगने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहूँच दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के आग पर काबू पाया । स्थानीय लोगों ने बताया कि आगजनी में जिन लोगों का घर जला है ,सभी मजदूर वर्ग से है , घर में रखा सारा समान जलने से भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है । सरकारी मदद की जरूरत है ।

Post a Comment

0 Comments