Bihar Breaking Live

गणतंत्र दिवस पर सीनियर एनसीसी कैडेट को मिला सम्मान



विहान सिंह राजपूत

भागलपुर/ नवगछिया : गजाधर भगत महाविद्यालय नवगछिया में गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर डाँ.शिव शंकर मंडल के नेतृत्व में झंडोत्तोलन कार्यक्रम सफल हुआ। एनसीसी के छात्रों के द्वारा मार्च पास्ट किया गया। मौके पर मौजूद  एनसीसी ऑफिसर डाँ. फिरोज अहमद ,रामदेव प्रसाद यादव , व महाविद्यालय परिवार के सभी शिक्षक - शिक्षका सहित कर्मचारी मौजूद थे। एनसीसी ऑफिसर एवं महाविद्यालय प्राचार्य की ओर से भूतपूर्व एनसीसी सीनियर कैडेट नवीन कुमार सिंह ,दीपक कुमार पांडे, रूपेश कुमार सिंह, केशव कुमार ,राजेश कुमार ,श्री रंजन कुमार, आफताब को सम्मानित किया गया । उपस्थित गणमान्य जनों ने सराहना करते कहा की - भूतपूर्व सीनियर के मेहनत की वजह से ही वर्तमान में चल रहे, एनसीसी ट्रेनिंग को मजबूती प्रदान होते आ रहा है । वही मौके पर मैजूद गजाधर महाविद्यालय परिवार की ओर से एनसीसी के छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिऐ शुभकामनाएं प्रेषित किया गया।

Post a Comment

0 Comments