नवगछिया
राजद करेगा रविवार को मोदी-नीतीश का पुतला दहन:
विहान सिंह राजपूत
नवगछिया: राष्ट्रीय जनता दल भागलपुर के जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी विश्वास झा ने बताया कि रविवार को दोपहर 3 बजे से राजद समर्थकों द्वारा केंद्र और राज्य सरकार के सी ए ए और एन आर सी के खिलाफ नवगछिया बाजार में जुलूस निकालकर वैशाली चौक पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शित किया जाएगा। प्रवक्ता ने सभी राजद समर्थकों को एकजुट होकर कार्यक्रम में समर्थन देने का आग्रह किया है।

Post a Comment
0 Comments