Bihar Breaking Live

नवगछिया में जिलाधिकारी के आदेश की हो रही अवहेलना , आदेश के बाद भी खुली है स्कूलें :

विहान सिंह राजपूत की रिपोर्ट

नवगछिया : बढ़ते ठंड को लेकर भागलपुर जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने बीते दिनों आदेश जारी कर जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूलें बंद करने  का सख्त आदेश जारी किया , जिलाधिकारी के आदेश को दरकिनार पर भागलपुर के नवगछिया ढ़ोलबज्जा में निजी स्कूलें हाड़ कंपाने वाली ठंड में भी खुली हुई है । नवगछिया प्रखंड के ढ़ोलबज्जा के धर्मचंद शिशु संस्कार के संचालक से जब जिलाधिकारी के आदेश बाद भी स्कूल चालू रखने की बात पूछा गया तौ उन्होंने कहा - जिलाधिकारी के आदेश को मैं नही मानता , मै जदयू उपाध्यक्ष हूँ मुझे किसी चीज की चिंता नही ।



बताते चले शीतलहर व बढ़ते ठंड में संस्थान के बच्चे ठ़ड से कंपाते नजर आये वही स्कूल के संचालक महोदय बेबाक की तरह जदयू नेता कह अपनी वाहवाही बटोर रहे है । इससे पूर्व में भी बीते वर्ष नवगछिया प्रखंड के निजी शिक्षण संस्थान में ठंड से बच्चों के साथ अप्रिय घटना घटित होने से बची है । सवाल यह भी है ऐसे शिक्षण संस्थानों के ऊपर कब कारवाई होगी ।



Post a Comment

0 Comments