Bihar Breaking Live

राजद से निष्कासित जिला व युवा अध्यक्ष को मिली जमानत:


डेस्क : बिहार बंद के दौरान तोड़फोड़ एवं सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में जेल में बंद राजद के निष्कासित जिलाध्यक्ष तिरुपतिनाथ यादव और युवा राजद अध्यक्ष मेराज अख्तर उर्फ चांद को जमानत मिल गई है। सोमवार को प्रभारी सीजेएम रुंपा कुमारी की कोर्ट में जमानत के बिंदु पर सुनवाई हुई थी लेकिन आदेश सुरक्षित रखा था। मंगलवार को शर्तो के साथ दस-दस हजार के दो अलग-अलग बंधपत्र भरने के बाद छोड़ने का आदेश दिया। शाम को कोर्ट से रिलीज आर्डर जेल भेज दिया गया। 21 दिसंबर को बिहार बंद के दौरान कोतवाली पुलिस ने दोनों नेताओं को पूर्व के एक मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कोर्ट से 23 जनवरी को शर्तो के साथ जमान मिल गई थी लेकिन 21 जनवरी को बंद के दौराप तोड़फोड़ मामले में दोनों को केस में रिमांड कर लिया गया था।

Post a Comment

0 Comments