Bihar Breaking Live

बड़ी खबर : नवगछिया से बेरहमी हत्या मामले बड़ा खुलासा , अज्ञात शव की हुई पहचान:

विहान सिंह राजपूत की रिपोर्ट

नवगछिया : नवगछिया थाना क्षेत्र के बाबा विशुराउत पुल समीप शनिवार सुबह युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई , रेलवे ओवरब्रिज के समीप छोटी पुलिया के नीचे क्षत विक्षत की स्थिति में स्थानीय प्रशासन ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी । घटनास्थल से देखकर स्पष्ट होता है कि हत्या कर शव को छुपाने की नीयत से फेंका गया । नवगछिया थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने जानकारी देते हुऐ बताया कि युवक की पहचान चौसा थाना क्षेत्र के खैरू गाँव के शंकर साह के पुत्र नीतिश साह के रूप में हुई है । छानबीन में मिर्चाचौकी के आलू व्यवसायी ने बताया कि युवक टैक्टर चालक है । वहीं घटना को लेकर स्थानीय प्रशासन के लगातार छानबीन में जानकारी मिल रही है कि मृत युवक चौसा से शुक्रवार देर शाम आलू लोड कर नवगछिया क्षेत्र की ओर निकला था , हाँलाकि अब तक हत्या का मुख्य कारण स्पष्ट नही हो पा रहा , प्रतीत होता है कि चौसा क्षेत्र में छिनतई के पश्चात युवक की गला दबाकर हत्या कर नवगछिया थाना क्षेत्र में फेंक दिया गया है । बताते चले स्थानीय प्रशासन घटना को लेकर लगातार छानबीन में जुटी हुई है । 

आलू व्यवसायी से मृत युवक नीतीश साह के परिजनों को सूचना दे दी गई है ।

Post a Comment

1 Comments