प्रमुख खबरें
दिन भर की प्रमुख खबरें:
सुपौल से सहरसा जा रही बस पलटी दो दर्जन से अधिक यात्री हुए घायल
बुधवार सुबह सुपौल से सहरसा जा रही बस जिले के बिहरा थाना क्षेत्र के सिहोल स्कूल के पास बेकाबू होकर पलट गई। इस सड़क हादसे में बस पर सवार कई यात्रियों को चोट आई है, मौके पर पहुँच स्थानीय प्रशासन ने घायलों को सदर अस्पताल सुपौल में भर्ती कराया गया है, वही हादसे का कारण बसों का तेज रफ्तार बताया जा रहा है।
भारत बंद का बिहार में दिखा असर, सड़को से गायब हुए ऑटो रिक्शा
सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों की निजीकरण तथा कुछ अन्य मांगों को लेकर बुधवार को श्रमिक संगठनों के द्वारा भारत बंद का आवाह्न किया गया था, जिसका बिहार में मिला-जुला असर देखने को मिला, हालांकि राजधानी पटना में कुछ हद तक असर दिख रहा था, पटना की सड़कों से ऑटो रिक्शा गायब नज़र आये। वही ऑटो मेन्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पटेल ने कहा कि डीजल वाहनों पर लगे प्रतिबंध को सरकार को सोचने की जरूरत है। वही उन्होंने अन्य संगठनों की मांग में समर्थन देने की बात कही।
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी नेता बोले, भाजपा का नेता हो मुख्यमंत्री, बीजेपी है सक्षम
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बिहार की राजनीति बयानों में तेज हो गई है। बुधवार को भाजपा के एमएलसी संजय पासवान ने कहा कि वर्तमान बिहार की परिस्थिति के अनुसार बिहार के लोग भाजपा के नेता को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। न्यूज़ एजेंसी से बात करते हुए उन्होंने कहा बिहार में सबसे मजबूत बीजेपी है। विधानसभा चुनाव में बीजेपी को अलग चुनाव लड़ना चाहिए। बताते चले आपको बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बयानों का दौर जारी है, जिससे बिहार की राजनीति गरमा गई है।
सावधान अभी-अभी शुरू हुई हल्की बूंदाबांदी, अब बिहार में पड़ेगी कड़ाके की ठंड
बढ़ते ठंड व शीतलहर का प्रकोप कम नही हुआ था कि फिर से राजधानी पटना समेत बिहार के कई जिलों में दोपहर से ही बूंदाबांदी तेज हो गई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी मुताबिक हल्की बूंदाबांदी से ठंड बढ़ जाएगी, वही बताते चले आपको जिलाधिकारी ने 12 जनवरी तक जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूल बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है।
भागलपुर सृजन घोटाले में शामिल हैं भागलपुर के पूर्व डीएम वीरेंद्र यादव, सीबीआई ने कसा शिकंजा
सृजन घोटाले की जांच कर रही सीबीआई टीम को सफलता हाथ लगी है। पूर्व में भागलपुर के डीएम रहे वीरेंद्र यादव पर घोटाले में शामिल रहने का आरोप लगाते हुए सीबीआई ने चार्जशीट दायर कर दी है। जानकारी हो की वीरेंद्र यादव वर्तमान समय में अति पिछड़ा कल्याण विभाग में विशेष सचिव पद के रूप में तैनात है, वही इस घोटाले में आईएएस वीरेंद्र यादव के साथ दस लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई है।

Post a Comment
0 Comments