Bihar Breaking Live

सावधानी बरतें - मौसम ने ली करवट, नवगछिया भागलपुर सहित आसपास के इलाके में बूंदाबांदी शुरू BIHAR BREAKING LIVE


न्यूज डेस्क: मौसम ने करवट ले ली है। कोहरा और धुंध के बीच शुक्रवार की सुबह से ही नवगछिया भागलपुर सहित आसपास के इलाके में बूंदाबांदी शुरू है। रुक-रुक कर हल्‍की बारिश हो रही है। दिन चढ़ने तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए हैं। दिन का अधिकतम तापमान ढाई से 3 डिग्री तक गिर गया है, जिससे दिन में भी ठंड लग रही है। हालांकि हवा में गति नहीं है। इससे कपकपी का एहसास नहीं हो रहा है। दिन में हल्की गर्मी तो रात में पछुआ हवा ठंड को बढ़ा रही है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 13 से 14 डिग्री का अंतर है। ऐसे में थोड़ी भी लापरवाही लोगों को बीमार बना सकती है। बदलते मौसम में कोरोना संक्रमण का भी ज्यादा खतरा बना हुआ है। लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। अस्पताल और प्राइवेट चिकित्सकों के यहां खांसी-सर्दी सहित श्‍वांस संबंधी बीमारियों के इलाज के लिए लोग आ रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments