स्वर्ण व्यवसायी के दुकान आ धमका अपराधी , मांगा चार लाख रंगदारी:
नवगछिया: नारायणपुर के मधुरापुर बाजार स्थित सोनू ज्वेलर्स पर पहुंचे पांच बदमाशों ने हथियार दिखाते चार लाख की रंगदारी मांगी है। पीड़ित व्यवसायी ने भवानीपुर ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है। अपराधी काफी दिनों से व्यवसायी से रंगदारी मांग रहा था लेकिन व्यवसायी उनकी मांग को अनसुना करते रहे। इसी बीच सोमवार दोपहर सोनू ज्वेलर्स के व्यवसायी अनंत पोद्दार से बदमाशों ने हथियार दिखाते चार लाख रंगदारी मांगी है। पीड़ित व्यवसायी ने मधुरापुर निवासी अरूण यादव के पुत्र बिट्टू और सिट्टू यादव सहित तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है ,स्वर्ण व्यवसायी का कहना है - सोमवार दोपहर हथियार लेकर आये सिट्टू , बिट्टू यादव सहित पांच की संख्या में बदमाशों ने हथियार कान में सटा दिया और मारपीट - गालीगलौज करते बोला चार लाख रूपया भेजवा देना नही तो फिर सोच लेना।
स्वर्ण व्यवसायी से चार लाख रंगदारी मांगने की जानकारी पर पहुंची भवानीपुर पुलिस ने स्वर्ण व्यवसायी से पूछताछ की साथ ही आसपास के दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा। देर शाम मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई । घटना को लेकर भवानीपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने कहा - मामले की छानबीन की जा रही है , उपरोक्त दोषियों पर जल्द कारवाई की जायेगी।
Post a Comment
0 Comments