बिहार पुलिस दारोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा आज, अभी जान लीजीऐ इन नियमों का करना होगा पालन:
न्यूज डेस्क: बिहार पुलिस दारोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा आज होगी। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की ओर से प्रारंभिक परीक्षा में सफल दारोगा अभ्यर्थियों इसमें शामिल होंगे। प्राशासन ने परीक्षा की पूरी तैयारी कर ली है। कुल 50 हजार 76 परीक्षार्थी आज आयोजित की जाने वाली परीक्षा में शामिल होंगे।
इन चीजों को ले जाने पर पाबंदी:
परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, वाइ-फाइ गजट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर आदि इलेक्ट्रॉनिक सामग्री और व्हाइटनर, ब्लेड, इरेजर आदि ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके साथ ही आदेश की अवहेलना करने पर संबंधित परीक्षार्थी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया।
परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचना होगा पहले:
कोरोना काल में हो रहे परीक्षा में छात्रों को केन्द्र पर एक घंटे पहले रिपोर्टिंग के लिए बुला लिया गया है, ताकि छात्रों को समय से पहले प्रवेश करा दिया जाय।
जानकारी हो कि 2446 पदों के लिए यह परीक्षा आयोजित की जा रही है। दारोगा के 2064 पद, सार्जेंट के 215, कारा विभाग के अधीन सहायक जेल अधीक्षक के 167 पद के लिए परीक्षा आयोजित की गई है।
Post a Comment
0 Comments