Bihar Breaking Live

प्रेम प्रसंग में युवक को वृक्ष से लटकाकर हत्या की आशंका:

नवगछिया - नीतीश सिंह (विहान सिंह राजपूत) की रिपोर्ट

नवगछिया : शनिवार सुबह नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर लत्तीपाकर धरहरा हाईस्कूल के पीछे एक बाईस वर्षीय युवक का शव आम वृक्ष से लटका मिला। 
युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी का माहौल बना रहा। घटना की जानकारी पर पहुंची गोपालपुर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और घटना की छानबीन में जुट गई। मृत युवक की पहचान गोपालपुर गोढ़ियारी निवासी कृष्णा कुमार पंडित (22) के रूप में हुई ।
 मृतक के भाई वाल्मीकि पंडित का कहना है - कृष्णा किसी लड़की के संपर्क में था , शनिवार चार बजे सुबह घर से निकला था । प्रेस प्रसंग में हत्या की आशंका जाहिर की है। देर शाम गोपालपुर थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मृतक के पास से दो मुबाईल बरामद किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
अब आप भी भेज सकते है खबर व विज्ञापन - 8340764850

Post a Comment

0 Comments