नवगछिया भागलपुर शराबबंदी बिहार
झारखंड से मुली की बोरी में लाया जा रहा था शराब , नवगछिया जीरोमाइल में होनी थी डिलीवरी:
नवगछिया से नीतीश सिंह (विहान सिंह राजपूत ) की रिपोर्ट
नवगछिया : एक तरफ जहां बिहार पुलिस शराबबंदी को सफल बनाने में लगी है वहीं दूसरी तरफ बिहार में आए दिन शराब मिलने का सिलसिला जारी है । खबर निकलकर सामने आ रही है कि झारखंड के दुमका से पिकउप वैन में मूली की बोरी के बीच छिपाकर लायी जा रही शराब की खेप उत्पाद विभाग की टीम ने पकड़ी है। भागलपुर के बायपास टोल प्लाजा के पास गुरुवार की सुबह लगभग साढ़े पांच बजे उत्पाद विभाग की टीम ने पिकअप वैन को जब्त कर लिया है।
इस कार्रवाई में उत्पाद विभाग ने 119 पेटी शराब को बरामद कर लिया है। मौके से दो शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
नवगछिया जीरोमाइल पहुंचानी थी शराब:
उत्पाद अधीक्षक उमाशंकर प्रसाद ने बताया कि पूछताछ के दौरान वाहन के चालक ने बताया कि उसे कहा गया था कि वैन को नवगछिया जीरोमाइल पर पहुंचा देना है। चालक ने यह भी बताया कि दुमका के रहने वाले आकाश नाम के व्यक्ति ने उसे वाहन को नवगछिया पहुंचाने को कहा था। आकाश कौन है और नवगछिया में किसको शराब की डिलीवरी की जानी थी इसका पता लगाया जा रहा है। दुमका से ही वाहन में मूली और शराब के कार्टन रखे गये थे। शराब लदा पिकअप वाहन (जेएच 15 वाई 9387) का मालिक परमेश्वर मंडल को बताया जा रहा है। उत्पाद विभाग की टीम सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
अब अपने व्यवसाय को करें प्रचार - प्रसार बढ़़ाये रोजगार सस्ते दर पर विज्ञापन यहाँ भेजें - 8340764850
Post a Comment
0 Comments