Bihar Breaking Live

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण की टीम पहुंची भागलपुर , इन घाटों का किया निरीक्षण:

शहर में पानी की गुणवत्ता की जांच के लिए शुक्रवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पांच अलग-अलग स्थानों से सैंपल लिए। रमन का, बरारी पुल घाट, कोयला घाट,  सुरखीकल और सखीचंद घाट से लिए सैंपल की जांच दिल्ली के लैब में होगी। जूनियर रिर्सच फैलोशिप सदस्य शशांक कुमार व उनकी टीम ने सैंपल लेने के बाद कुछ भी कहने से इनकार किया है।

बताया जा रहा है, सब दिल्ली से ही तय होगा। हमें सिर्फ सैंपल लेने को भेजा गया था। बता दें कि पहली बार प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पानी का सैंपल लिया है। इससे पहले जब बरारी वाटर वर्क्स से पानी की आपूर्ति का काम पैन इंडिया देख रही थी तब, बाहर से टीम बुलाई गई थी। इसमें दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता व पटना से भी कई बार एक्सपर्ट आ चुके हैं। पानी में जांच रिपोर्ट के अनुसार कैंसर के तत्व कार्सिनोजेनिक, फ्लोराइड की मात्रा व आर्सेनिक हर बार मिला है।

Post a Comment

0 Comments